Chapter 7 हमारा देश : भारत Our Country: India (Hindi Medium) bhugol class 6th passbook solution rajasthan board

 Chapter 7 Our Country: India (Hindi Medium)

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है? उनके नाम लिखिए।
उत्तर भारत के भौतिक विभाजन

(a) हिमालये
(b) भारत का उत्तरी मैदान
(c) भारतीय महामरुस्थल
(d) प्रायद्वीपीय पठार
(e) तटीय मैदान
(f) द्वीपसमूह

(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखिए।
उत्तर भारत की स्थलीय सीमा से जुड़े देश

(a) उत्तर पश्चिम में-अफगानिस्तान, पाकिस्तान
(b) उत्तर में चीन, नेपाल, भूटान
(c) पूर्व में बांग्लादेश, म्यांमार

(iii) कौन-सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं?
उत्तर नर्मदा तथा तापी नदियाँ पश्चिम की ओर बहकर अरब सागर में गिरती हैं।

(iv) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।
उत्तर बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के मुहाने पर सुंदरबन डेल्टा स्थित है।

(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही है?
उत्तर भारत में 28 राज्य तथा 7 केंद्रशासित प्रदेश हैं। पंजाब और हरियाणा की एक राजधानी चंडीगढ़ है।

(vi) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती हैं, क्यों?
उत्तर उत्तरी मैदान में सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा इनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं। ये मैदान कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं। यही कारण है कि इन मैदानों में जनसंख्या अधिक है।

(vii) लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों?
उत्तर लक्षद्वीप द्वीपसमूह छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल पर बना है, जिसे पॉलिप कहा जाता है।

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है?

(क) शिवालिक
(ख) हिमाद्रि
(ग) हिमाचल

(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमाद्रि

(iii) पाक जलसंधि किन देशों के बीच स्थित है?

(क) श्रीलंका तथा मालदीव
(ख) भारत तथा श्रीलंका
(ग) भारत तथा मालदीव

(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन-से हैं?

(क) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
(ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
(ग) मालदीव

(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमालय

उत्तर

  1. (क) शिवालिक
  2. (ख) पश्चिमी घाट
  3. (ख) भारत तथा श्रीलंका
  4. (ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
  5. (क) अरावली

3. खाली स्थान भरें।

  1. भारत का क्षेत्रफल लगभग ……………….. है।
  2. महान हिमालय को ……………….. के नाम से भी जाना जाता है।
  3. क्षेत्रफल की दृष्टि से ……………….. भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  4. नर्मदा नदी ……………….. सागर में गिरती है।
  5. ……………….. भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।

उत्तर

  1. 32.8 लाख वर्ग किमी०
  2. हिमाद्रि
  3. राजस्थान
  4. अरब
  5. कर्क रेखा

मानचित्र कार्य

1. भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को चिह्नित कीजिए।

  1. कर्क रेखा।
  2. भारत का मानक याम्योत्तर।
  3. जिस राज्य में आप निवास करते हैं।
  4. अंडमान द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप द्वीपसमूह।
  5. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट।

उत्तर
भारत के रेखा मानचित्र 

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 7 (Hindi Medium) 1
Previous Post Next Post