Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना maths class 6th rajasthan board answer passbook

 Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 96

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
अन्य कौन-सी त्रुटियाँ और कठिनाइयाँ हमारे सम्मुख आ सकती हैं ?
उत्तर-

  • प्रेक्षण लेने में त्रुटियाँ हो सकती हैं। हमारे प्रेक्षण सदैव सही नहीं होते।
  • रेखाओं को ट्रेस करने में, तुलना करने में कठिनाई हो सकती है।
  • पैमाने की मोटाई अधिक होने से लम्बाई नापने में त्रुटि हो सकती है। पैमाने को उचित चिह्न पर न रखने पर अथवा दूसरे कोने पर चिह्न को पढ़ने में त्रुटि हो सकती है।

इन त्रुटियों से बचने के लिए डिवाइडर का प्रयोग कर सकते हैं।

प्रश्न 2.
यदि रूलर पर अंकित चिन्हों को ठीक प्रकार से न पढ़ा जाए, तो किस प्रकार की त्रुटि हो सकती है ? इससे कैसे बचा जा सकता है ?
उत्तर-
रूलर से सही माप लेने के लिए आँख सही स्थान पर स्थित होनी चाहिए। आँख को चिह्न के ठीक ऊपर रखना चाहिए। आँख से तिरछा देखने पर चिह्न को पढ़ने में त्रुटि हो सकती है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 97

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
एक पोस्टकार्ड लीजिए। उपर्युक्त तकनीक का प्रयोग करके, उसकी दो आसन्न भुजाओं को मापिए।
हल :
पोस्टकार्ड की दो आसन्न भुजाओं की लम्बाई क्रमशः 14 सेमी व 9 सेमी है।

प्रश्न 2.
कोई तीन वस्तुएँ चुनिए जिनके ऊपरी सिरे सपाट हों। डिवाइडर और रूलर का प्रयोग करते हुए, इन ऊपरी सिरों की सभी भुजाओं को मापिए।।
हल :
तीन वस्तुएँ-

  • गणित की कक्षा 6 की पुस्तक,
  • अभ्यास पुस्तिका,
  • फोटो फ्रेम।

इनकी माप निम्नांकित है

  • गणित की कक्षा 6 की पुस्तक : 27.5 सेमी, 21 सेमी, 27-5 सेमी, और 21 सेमी।
  • अभ्यास पुस्तिका : 20 सेमी, 16 सेमी, 20 सेमी और 16 सेमी।
  • फोटोफ्रेम : 25 सेमी, 20 सेमी, 25 सेमी और 20 सेमी।
Previous Post Next Post