Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक science class 6th answer solution rajasthan board passbook

 

पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित तन्तुओं को प्राकृतिक तथा संश्लिष्ट में वर्गीकृत कीजिए – नायलॉन, ऊन, रुई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन।
उत्तर:
प्राकृतिक तन्तु ऊन, रुई, रेशम, पटसन। संश्लिष्ट तन्तु नायलॉन, पॉलिएस्टर।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए कथन ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’ उल्लेख कीजिए –

  1. तन्तुओं से तागा बनता है।
  2. कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
  3. जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
  4. रुई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
  5. तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
  6. रेशम का तन्तु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।
  7. पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तन्तु है।

उत्तर:

  1. सत्य।
  2. सत्य।
  3. असत्य।
  4. सत्य।
  5. असत्य।
  6. असत्य।
  7. असत्य।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. …… और … से पादप तन्तु प्राप्त किए जाते हैं।
  2. …….. और ……… जातव तन्तु हैं।

उत्तर:

  1. तने, बीज।
  2. रेशम, ऊन।

प्रश्न 4.
रुई तथा जूट (पटसन) पदाप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
रुई पादप के बीज से तथा जूट पादप के तने से प्राप्त होता है।

प्रश्न 5.
नारियल तन्तु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
नारियल तन्तु से बनने वाली वस्तुएँ-गद्दे, पर्स आदि।

प्रश्न 6.
तन्तुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
तन्तुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया कताई कहलाती है। इस प्रक्रिया में, रुई के एक पुन्ज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं, ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है। 

Previous Post Next Post