Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर Globe: Latitudes and Longitudes class 6th passbook rajasthan board solution

 Chapter 2 Globe: Latitudes and Longitudes (Hindi Medium)

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) पृथ्वी का सही आकार क्या है?
उत्तर हमारी पृथ्वी पूर्ण रूप से गोलाकार नहीं है। यह उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथः मध्य में थोड़ी उभरी हुई है। यह सेब के आकार के समान है।

(ii) ग्लोब क्या है?
उत्तर ग्लोब लघु रूप में पृथ्वी का एक वास्तविक प्रतिरूप है। ग्लोब पर देशों, महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता है।

(iii) कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है?
उत्तर कर्क रेखा का अक्षांशीय मान 23 1/2° उत्तरी अक्षांश है।

(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन-से हैं?
उत्तर पृथ्वी के तीन प्रमुख ताप कटिबंध निम्नलिखित हैं

  1. उष्ण कटिबंध
  2. शीतोष्ण कटिबंध
  3. शीत कटिबंध

(v) अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ क्या हैं?
उत्तर

  • अक्षांश रेखाएँ – ये वे काल्पनिक रेखाएँ हैं जो पूर्व से पश्चिम की ओर विषुवत् वृत्त के समानांतर ध्रुवों तक खींची गई हैं। इनकी लंबाई अलग-अलग होती है।
  • देशांतर रेखाएँ – वे काल्पनिक रेखाएँ हैं जो विषुवत् वृत्त को काटती हैं और उत्तरी ध्रुव व दक्षिण ध्रुव को जोड़ती हैं। इनकी लंबाई बराबर होती है।।

(vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं?
उत्तर कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है। इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है।

(vii) जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं, तब लंदन में दोपहर के 12 क्यों बजते हैं?
उत्तर भारत ग्रीनिच के पूर्व 82°30′ में स्थित है तथा भारत का समय लंदन से 5 घंटे 30 मिनट आगे है, क्योंकि देशांतर के प्रत्येक अंश में 4 मिनट का अंतर होता है। इसलिए जब लंदन में दोपहर के 12 बजते हैं तो भारत में शाम के 5:30 बजते हैं।

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान है

(क) 90°
(ख) 0°
(ग) 60°

(ii) शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है?

(क) ध्रुवों
(ख) विषुवत् वृत्त
(ग) कर्क रेखा

(iii) देशांतरों की कुल संख्या है

(क) 360
(ख) 180
(ग) 90

(iv) उत्तरी ध्रुव वृत्त स्थित है

(क) उत्तरी गोलार्ध में
(ख) दक्षिणी गोलार्ध में
(ग) पूर्वी गोलार्ध में

(v) ग्रिड किसका जाल है

(क) अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का
(ख) कर्क रेखा एवं मकर रेखा का
(ग) उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव का

उत्तर

  1. (ख) 0°
  2. (क) ध्रुवों
  3. (क) 360
  4. (क) उत्तरी गोलार्ध में
  5. (क) अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का।

2. खाली स्थान भरें।

  1. मकर रेखा …………… पर स्थित है।
  2. भारत का मानक याम्योत्तर …………… है।
  3. 0° याम्योत्तर को …………… के नाम से जाना जाता है।
  4. देशांतरों के बीच की दूरी …………… की तरफ घटती जाती है।
  5. दक्षिणी ध्रुव वृत्त …………… गोलार्ध में स्थित है।

उत्तर

  1. 22° 1/2 दक्षिण
  2. 82° 1/2 पूर्व (82°30 पूर्व)
  3. प्रधान मध्याह्न रेखा
  4. ध्रुवों
  5. दक्षिण

आओ कुछ करें

1. पृथ्वी के अक्ष, विषुवत् वृत्त, कर्क रेखा एवं मकर रेखा, उत्तरी ध्रुव वृत्त तथा दक्षिणी ध्रुव वृत्त को दर्शाते हुए एक चित्र बनाएँ।
उत्तर

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 2 (Hindi Medium) 1
Previous Post Next Post